Balodabazar Violence: गाड़ियों में तोड़फोड और आग लगाने वाले 7 गिरफ्तार, अब तक 145 पकड़े गए
Balodabazar Violence: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने हाल ही में नगर में घटित हिंसा के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जो घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए एक मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा : अधिसूचना हुई जारी कुल 5 बैठकें होंगी, 26 जुलाई तक चलेगी सदन
पुलिस ने वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल आरोपियों की पहचान की है। अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ और आगजनी (Balodabazar Violence) की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुल 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना का विवरण
10 जून 2024 को बलौदाबाजार में एक धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझटकी, पत्थरबाजी, मारपीट की और संयुक्त कार्यालय परिसर तथा वहां खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने लूटपाट भी की थी। एक आरोपी ने तोड़फोड़ करते हुए एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर फरार हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने धरना प्रदर्शन का आयोजन करने और इस दौरान उपद्रव (Balodabazar Violence ) करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया और संभावित स्थलों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस प्रक्रिया में वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. राजकुमार डहरिया (25) – ग्राम घुलघुल, थाना लवन
2. राहुल चेलक (25) – ग्राम घुलघुल, थाना लवन
3. सूर्यकांत वर्मा (25) – ग्राम गैतरा, थाना सिटी कोतवाली
4. राहुल टंडन (36) – ग्राम नेवई, दुर्ग जिला दुर्ग
5. बुधराम कुर्रे (26) – ग्राम बड़े मुनगी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
6. रमेश कुर्रे (25) – ग्राम बड़े मुनगी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
7. थानेश्वर बंजारे (22) – ग्राम बड़े मुनगी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस की अपील है कि लोग किसी भी प्रकार के बहकावे या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक बातों में न आएं।



