Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय करेंगे साप्ताहिक ’जनदर्शन’, 27 जून से होगा शुरू, मौके पर दूर करेंगे समस्याएं

हर सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन

CM Jandarshan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा : अधिसूचना हुई जारी कुल 5 बैठकें होंगी, 26 जुलाई तक चलेगी सदन

साय जनदर्शन (CM Jandarshan) में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़े :- केजरीवाल अभी भी जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, फैसले के खिलाफ SC जाएगी AAP

जनदर्शन (CM Jandarshan) में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!