छत्तीसगढ़ विधानसभा : अधिसूचना हुई जारी कुल 5 बैठकें होंगी, 26 जुलाई तक चलेगी सदन

CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र की औपचारिक घोषणा हो गई। सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जायेंगे।




