Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, मुख्यमंत्री साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh School Open: छत्तीसगढ़ में कल यानी 26 जून से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है। CM साय ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय करेंगे साप्ताहिक ’जनदर्शन’, 27 जून से होगा शुरू, मौके पर दूर करेंगे समस्याएं

बता दें कि 18 जून से नए सत्र शुरू करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से शुरू करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले धमतरी जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। यह सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि किसी भी क्षेत्र में उन्नति करना है तो अच्छी शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़िए। छत्तीसगढ़ में उच्च स्तर के शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध हैं। आप इनका लाभ लीजिए। हमारे प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना साल 2047 तक विकसित भारत तैयार करने की है। इसके अनुरूप हमें भी साल 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करना है और इसके लिए निश्चित रूप से शिक्षा जगत का बड़ा योगदान होगा। (Chhattisgarh School Open)

मन लगाकर पढ़िए: CM विष्णुदेव साय

CM साय ने कहा था कि आप सभी मन लगाकर पढ़िए। धमतरी में विनोबा एप और स्वाध्याय एप जैसे शैक्षणिक नवाचार किए गए हैं। इसका लाभ बच्चों को अवश्य मिलेगा। सफलता के लिए दो चीजें बहुत जरूरी है पहला इच्छा शक्ति और दूसरा कड़ी मेहनत। अभी कुछ मेधावी बच्चों के अनुभव आपने सुने, उन्होंने बताया कि कितनी कड़ी मेहनत उन्होंने की है। आप सभी सपने देखिए, आप देश के कर्णधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपने देखिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए एक पंक्ति से अपनी बात समाप्त की। वो दूर खड़ी मंजिल इंगित कर तुम्हें बुलाती है, साहस से बढ़ने वालों के माथे पर चंदन लगाती है। (Chhattisgarh School Open)

Back to top button
error: Content is protected !!