CM साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ खाया खाना

CM Sai Meet Shah: दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में मुलाकात की। साथ ही कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसदों के साथ खाना भी खाया। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। संसद भवन में CM साय ने PM नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, मुख्यमंत्री साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते 6 महीने में नक्सली विरोधी अभियानों में की गई कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि नक्सल समस्या के समूल उन्मूलन के लिए ज्वाइंट एक्शन प्लान तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। नियद नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने और शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है। (CM Sai Meet Shah)

CM साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में उठाए गए कदम की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 18 लाख 12 हजार 743 परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में 1 लाख 6 हजार 777 आवास निर्माणाधीन है, जिनकी स्वीकृति पहले ही की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किसानों को साल 2014-15 और 2015-16 के लिए 3 हजार 667 करोड़ की राशि दी गई है। (CM Sai Meet Shah)

वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत साल 2023 के लिए कुल 24 लाख 73 हजार किसानों को 13 हजार 287 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 70 लाख महिलाओं को चार महीने की वित्तीय सहायता 2618 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री को श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में बताते हुए CM साय ने कहा कि इसके लिए IRCTC के साथ MoU किया गया है। इस योजना के तहत हर साल 20 हजार यात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य है। (CM Sai Meet Shah)

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने तावड़कर का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। तावड़कर ने भी गोवा के विकास और विधानसभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इससे पहले CM साय ने छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एनडीए के लोकसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ओम बिड़ला से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। (CM Sai Meet Shah)





