Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar: हिंदू समाज का आक्रोश; राहुल गांधी के बयान के विरोध में बजरंग दल का 4 जुलाई को होगा प्रदर्शन

Balodabazar : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एबं सांसद राहुल गांधी द्वारा लोकसभा भवन में हिंदुओं को “हिंसक, नफरती और झूठा” कह कर संबोधित करने के विरोध में बजरंग दल ने आक्रोश रैली का आयोजन किया है। इस रैली का उद्देश्य राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करना है।

यह भी पढ़े :- लोकसभा में सांसद संतोष पांडे ने राहुल गांधी को गजब धोया, बोले – महादेव को हल्के में ना लें, पूर्व सीएम को निपटा दिया

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

दिनांक: 4 जुलाई 2024, गुरुवार
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: श्री महावीर देव मंदिर, बजरंग चौक, बलौदाबाजार।

रैली के बाद प्रदर्शन और पुतला दहन गार्डन चौक, बलौदाबाजार में होगा।

Balodabazar बजरंग दल के कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। सभी सनातनी धर्म रक्षक हिंदूओं से आग्रह है कि वे इस आक्रोश रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हों।

Back to top button
error: Content is protected !!