Google Analytics —— Meta Pixel

UK Election : एग्जिट पोल्स में हार के संकेत के बाद ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान, लेबर पार्टी जीत की ओर

Britain General Elections : यूनाइटेड किंगडम के बहुप्रतीक्षित आम चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं. बीबीसी-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुसार, केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान है. 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है. हार का संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़े :- Hathras Stampede : राहुल गांधी हाथरस के लिए हुए रवाना, भगदड़ हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

हो रही वोटों की निगती, आज आएंगे नतीजे
द गार्डियन की खबर के मुताबिक, 650 सीटों में लेबर पार्टी अब तक 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि कंजर्वेटिव अब तक सिर्फ 1 सीट ही जीत सकी है. वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स के पास 1 सीट ही आ सकी है.

क्या कहते हैं ब्रिटेन के एग्जिट पोल?
ब्रिटेन में पिछले छह चुनावों (Britain General Elections) में, सिर्फ एक एग्जिट पोल ही ऐसा था, जिसके नतीजे गलत साबित हुए. साल 2015 में जब सर्वे में त्रिशंकु संसद की भविष्यवाणी की गई थी, जबकि बहुमत कंजर्वेटिवों को मिला था.सुनक ने मई में जरूरत से पहले चुनाव करवाकर वेस्टमिंस्टर और अपनी ही पार्टी के कई लोगों को चौंका दिया था, क्योंकि जनमत सर्वे में कंजर्वेटिव लेबर से लगभग 20 अंक पीछे था. उनको उम्मीद थी कि ये अंतर कम हो जाएगा जैसा कि परंपरागत रूप से ब्रिटिश चुनावों में होता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. (Britain General Elections)

एग्जिट पोल से सीट का विवरण

CON  131
LAB 
 
410
LibDem  61
Reform UK  13
SNP 10
Green 2
OTH  23
Back to top button
error: Content is protected !!