Review meeting of Police and Education Department.: जिला पुलिस एवं शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक, बच्चों की सुरक्षा सहित 24 बिंदुओं में हुई चर्चा
Balodabazar News: जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), अमृत कुजुर (उप पुलिस अधीक्षक यातायात), और हिमांशु भारती (जिला शिक्षा अधिकारी) ने की।
यह भी पढ़ें : Mahadev Satta App : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड, चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
बैठक में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समुचित निगरानी के संबंध में गहन चर्चा की गई। हेमसागर सिदार ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया कि स्कूल बसों और स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को गुड टच, बैड टच और महिला एवं बालक विरुद्ध अपराध की जानकारी देने की महत्ता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही, सभी स्कूलों में शिकायत पेटी रखने की अनिवार्यता पर बल दिया गया। (Balodabazar News)
अमृत कुजूर ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बच्चों को बाइक आदि लाने से पूर्णतः मना किया जाए। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने और आने का समय यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इस समय सचेत और जागरूक रहना आवश्यक है।
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों और प्राचार्यों को सुरक्षा बिंदुओं को अमल में लाकर बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंधन करना चाहिए।
बैठक में जिला मुख्यालय बलौदाबाजार और इसके आसपास स्थित 50 शासकीय एवं प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य और संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 24 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई और समुचित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। (Balodabazar News)
स्कूलों में समुचित सुरक्षा प्रबंध हेतु 24 बिंदुओं में सुरक्षा एजेंडा बिंदु :-
1. स्कूल में उपलब्ध बस की संख्या एवं सूची
2. स्कूल बस का नियमित परीक्षण, मुलाहिजा।
3. चालक का हेवी ड्रायविंग लायसेंस ।
4. चालक का 05 वर्ष का अनुभव अनिवार्य ।
5. वाहन में सीसीटीवी कैमरा की अनिवार्यता।
6. वाहन में आवश्यक उपकरण फस्ट एड किट, टुल कीट, फायर सेफ्टी, जाली, एमरजेंसी एक्जिट ।
7. वाहन चालक वर्दी में।
8. वाहन चालक का नियमित स्थास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण।
9. वाहन का स्पीड लिमिट।
10. वाहन में संपर्क नंबर चालक, परिचालक का नाम एवं मोबाईल नंबर, रिफलेक्टर एवं संकेट चिन्ह।
11. बच्चों को रूट की जानकारी देना।
12. महिला/बालिका से संबंधित अपराध की रोकथाम की व्यवस्था।
13. स्कूल परिसर में कैमरा, गेट में चौकीदार की व्यवस्था, कर्मचारियों को गेट पास की व्यवस्था।
14. हेल्प लाईन नंबर 100, 108, 112, 1098 की जानकारी देना।
15. यातायात जागरूकता शिविर आयोजन करना।
16. महिला एवं बालक विरूद्ध अपराध की जानकारी देना।
17. गुड टच, बैड टच की जानकारी देना।
18. स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करना।
19. आगन्तुक रजिस्टर का संधारण करना।
20. घटनाओं का मॉक ड्रिल।
21. बाल सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति।
22. बस का रूट एवं दुरी।
23. प्रत्येक स्कूल में शिकायत पेटी रखना जरूरी है जिसकी जांच महिला टीम द्वारा किया जावेगा।
24. स्कूल के दोनो साईड गति नियंत्रण हेतु स्टॉपर्स की व्यवस्था।



