Google Analytics —— Meta Pixel

Mahadev Satta App : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड, चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री हो गई है। पुलिस अब तक महादेव एप, रेड्डी अन्ना, लोटस जैसे गेमिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वालों को पकड़ रही थी। पहली आर पुलिस ने रायपुर में मुंबई के हवाला कारोबारी नीरू भाई के ठिकाने पर दबिश दी। यहो से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। खासबात यह है कि पुलिस को यहां 1 रुपए, दो रुपए, पांच रुपए, 10 रुपए व 20 रुपए के नोट के बंडल मिले हैं। हवाला कारोबारी नीरू भाई खाइवालों की रकम हवाला के जरिए भेजता है। 1 से 20 रुपए के नोट इसके कोडवर्ड होते हैं।

यह भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का किया प्रावधान

दरअसल पुलिस ने 28 जून को रुआबांधा निवासी विनय कुमार यादव को अपनी कार में दक्षिण गंगोत्री सुपेला के मैदान कार में बैठकर ऑन-लाईन गेमिंग ऐप (Mahadev Satta App) से सट्टा का कारोबार करते पकड़ा गया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने 5 लाख रुपए, 10 लाख रुपए, 4.50 लाख रुपए व 6 लाख रुपए हवाला के माध्यम से दिया था। उसने बताया कि वह मुंबई के हवाला कारोबारी नीरू भाई के खाईवाल के रूप में काम करता था। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी विनय यादव की निशादेही पर नीरूभाई के रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर में दबिश दी।

जहां चार आरोपी हवाला के कारोबार का संचालन करते गिरफ्तार किए गए, जहां से पुलिस ने 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। वहीं, तीन नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद किया है पुलिस ने शक्ति जटेजा, जयेंद्र जटेजा और आकाश दवे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं और हाल फिलहाल रायपुर में रह रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 12,510 रुपये के आठ बंडल नोट समेत 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। आरोपी इस नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते थे। वहीं, दफ्तर का संचालन करने वाला दिनेश भाई व्यास फरार बताया जा रहा है।

नीरू भाई मुंबई में बैठकर देश के अलग-अलग ठिकानों में अपने दफ्तर खोलकर ऑनलाइन सट्टे को ऑपरेट करता है। वहां से हवाला की रकम कई जगह ठिकाने लगाई जाती है। आरोपियों पूछताछ में बताया कि रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से टोकन से नंबर प्रदाय करते थे। आरोपियों के द्वारा अलग-अलग नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड की तरफ इस्तेमाल करते थे। आरोपी वाट्सएप के माध्यम से टोकन(Mahadev Satta App) देने के बाद हवाले कारोबारी करने वाले नोट के नंबर के आधार पर दफ्तर जाने पर पैसे उपलब्ध करते थे। दफ्तर का संचालन अहमदाबाद निवासी दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था जो कि अभी फरार है।

Back to top button
error: Content is protected !!