Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूल जतन योजना से आकर्षक बन रहे गांवों के स्कूल, 1 हजार 991 स्कूलों का जीर्णोद्धार काम पूरा

School Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ में शहरों के साथ-साथ गांवों के भी स्कूल अब आकर्षक बनते जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। महासमुंद, कांकेर, सरगुजा और राजनांदगांव जिले में 1 हजार 991 स्कूलों का जीर्णोद्धार काम पूरा किया जा चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक के दौरान सभी कलेक्टरों को अपने जिलों में स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का किया प्रावधान

CM साय के निर्देश के बाद सभी जिलों में स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के काम में तेजी आई है। स्कूलों को आकर्षक ढंग से भी सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत किए जा रहे जीर्णोद्धार में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पक्की छत, कक्षाओं में टाइल्स और शाला परिसर में पेवर ब्लॉक के साथ रंगरोगन का कार्य किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में ज्ञानवर्धक और कलात्मक चित्रकारी भी की जा रही है। स्कूलों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष बनाए जा रहे हैं। (School Jatan Yojana)

 

नए शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाएं जा रहे हैं। शालाओं में मरम्मत और जीर्णोद्धार होने से छात्रों और पालकों का रूझान भी इन विद्यालयों के प्रति बढ़ा है। विद्यालयों का कायाकल्प करने और आकर्षक बनाने की वजह से पालक अपने बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में स्कूलों में जीर्णोद्धार के 333, सरगुजा में 1 हजार 104, राजनांदगांव में 280 और कांकेर में 374 काम पूरा कर लिए गए हैं। (School Jatan Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!