NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, अब 11 अगस्त को होगी परीक्षा
NEET PG Date 2024 Announced : नीट पीजी 2024 परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी गई है. एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 11 अगस्त को किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. एग्जाम का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से सीबीटी मोड में किया जाएगा.
नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून को किया जाना था, लेकिन एक एग्जाम से एक दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई है. अब एग्जाम की नई डेट घोषित कर दी गई है. कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
संशोधित तिथि की जांच करने के चरण
natboard.edu.in पर जाएं और NEET PG परीक्षा पृष्ठ खोलें।
परीक्षा तिथि अधिसूचना खोलें।
इसे डाउनलोड करें और नई परीक्षा तिथि देखें।
ऑनलाइन मोड में होगी काउंसलिंग
एनएमसी ने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 भी पेश किया है, जिसमें अनिवार्य किया गया है कि प्रत्येक सीट के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के सभी दौर राज्य या केंद्रीय परामर्श प्राधिकरणों की ओर से आयोजित किए जाएंगे. काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी.
वहीं NBEMS ने नोटिस जारी (NEET PG Date 2024 Announced) कर अभ्यर्थियों को फेक सूचनाओं से अलर्ट किया है. बोर्ड ने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट कर करें और वहीं जारी नोटिस और सूचनाओं को ही सही माने. वहीं बोर्ड ने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर उसका कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है. इसलिए सोशल मीडिया पर जारी किसी भी नोटिस पर भरोसा न करें. (NEET PG Date 2024 Announced)




