केंद्र में अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव
Lalu on Modi Government: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर केंद्र की NDA सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है, जो अगस्त तक गिर सकती है। लालू यादव आगे कहा कि हम लोगों ने पिछले 27 सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, जिसके कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:- एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: बृजमोहन
वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी CM और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पांच साल नहीं चलेगी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में या 2025 में विधानसभा चुनाव कराए, राजद ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा और मेहनत करते तो ज्यादा सीट जीत जाते। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हम लोगों को 10 से 12 सीटों पर गलती करके हराया गया है। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। हमने जाति आधारित गणना और 75 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाया, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची। भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी ने कहा कि हमने पांच लाख नौकरी देने का काम किया। 3 लाख नौकरी का प्रावधान वाला फाइल भी बढ़ा दिया था। (Lalu on Modi Government)
भाजपा के नेताओं को दी चुनौती



