Google Analytics —— Meta Pixel

छात्रों को मिली उपाधियां कठिन परिश्रम, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण: राज्यपाल हरिचंदन

Governor Harichandan: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में विभिन्न सत्रों की परीक्षाओं में छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पात्रोपधि के लिए उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर राम प्रताप सिंह और सुरभा देश पांडे को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि दी गई। समारोह में कुलाधिपति द्वारा पीएचडी छात्रों को उपाधि प्रदान की गई और इस उपाधि के आचार और गौरव की रक्षा करने के संदेश दिए गए। अतिथियों ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को अग्रिम भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने समारोह में कहा कि मुझे छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होते हुए बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने स्वर्ण पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के परिवारजनों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग त्याग और मार्गदर्शन में आपने ये महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि आपकी महत्वपूर्ण उपलब्धियां आपके कठिन परिश्रम, समर्पण, आपकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय 21 मार्च 2005 को स्थापित हुआ। (Governor Harichandan)

उन्होंने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में जन जागरूकता और सामाजिक प्रगति लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह विश्वविद्यालय पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के सपनों को गढ़ने और साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षण गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ’ए’ प्लस ग्रेड दिए जाने के लिए भी बधाई और शुभकामनाएं दी। विकसित भारत, समृद्ध भारत की संकल्पना पर आधारित है। विकसित भारत संकल्पना के जरिए क्षेत्र के सभी नागरिकों को अपनी क्षमता के अनुसार विकास करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह विश्वविद्यालय जनजाति क्षेत्र में रहने वाले अति पिछड़े समुदायों और कोविड-19 से प्रभावित लोगों को शिक्षा का अवसर प्रदान कर अपने सामाजिक सरोकार के उद्देश्य को भी पूरा कर रहा है। (Governor Harichandan)

Back to top button
error: Content is protected !!