छत्तीसगढ़ में पहली बार शहीद पुलिस सेल का हुआ गठन, डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल

Shaheed Police Cell: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार में डिप्टी CM विजय शर्मा ने राज्य के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए शहीद पुलिस सेल के गठन के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करना है। बता दें कि कुछ दिन पहले शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन अपनी समस्याओं को लेकर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले थे।
यह भी पढ़ें:- पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग के संबंध में बनाएंगे कमेटी: CM विष्णुदेव साय
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था तब डिप्टी CM विजय शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर उनके समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि हर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में शहीद पुलिस सेल का गठन किया जा रहा है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण करना है। सेल में रेंज पुलिस महानिरीक्षक अध्यक्ष होंगे। वहीं रेंज मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नामांकित उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारी सदस्य होंगे। (Shaheed Police Cell)
हर महीने दूसरे बुधवार को होगी बैठक
शहीद पुलिस सेल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने के दूसरे बुधवार को इकाई स्तर, रेंज स्तर और पुलिस मुख्यालय स्तर पर बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में परिवारजनों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान परिवारजनों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर भी मिलेगा। बैठक के अलावा हर बुधवार को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है, ताकि वे अपने मुद्दों को पेश कर सकें। इसके लिए आवश्यकता अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। (Shaheed Police Cell)
डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिए निर्देश
इससे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजन उपस्थित हो सकें। अगर किसी कारणवश इकाई बैठक के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है तो रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के माध्यम से निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। अगर रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के स्तर पर निराकरण न हो सके तो पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित शहीद पुलिस द्वारा निराकरण कराया जाएगा। डिप्टी CM शर्मा ने बताया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं का समुचित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए गए हैं। (Shaheed Police Cell)
सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सार्थक प्रयास: शर्मा
उन्होंने कहा कि यह पहल पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को मानसिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा की यह पहल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। यह सुनिश्चित करता है कि जिन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके परिवारजनों की देखभाल और सहायता सुनिश्चित की जाए। (Shaheed Police Cell)



