Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव 24 जुलाई को: कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का लगाया आरोप

Chhattisgarh Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है और राज्य में महिलाएं, व्यापारी और आम जनता लगातार अपराधों का शिकार हो रहे हैं।

बैज ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि कलेक्टर और एसपी कार्यालयों को जलाया जा रहा है और सरेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में नागरिक भय के माहौल में जी रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पिछले छह महीनों में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्याएं, चाकूबाजी, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी में भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पैदल चलकर चैन खींच कर भाग जाते हैं।

यह भी पढ़े :- Double Murder in Chhattisgarh : डबल मर्डर कांड में बड़ा खुलासा, छोटे बेटे ने ली मां और भाई की जान

उन्होंने कहा कि कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारी वृद्धि हुई है और राज्य में प्रतिदिन तीन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। आरंग में मॉब लींचिंग में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, बैगा जनजाति के पूरे परिवार को जला कर मार डाला गया और राजनांदगांव स्टेशन पर 21 महिलाओं और बच्चियों को तस्करों से बचाया गया।

बैज ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को कड़ी कार्यवाही के बजाय संरक्षण दे रही है और पुलिस की पीसीआर वैन वसूली वैन बन चुकी है। हाई कोर्ट ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की सुरक्षा की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। (Chhattisgarh Politics)

कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। (Chhattisgarh Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!