Google Analytics —— Meta Pixel

16 जुलाई को मेगा रोजगार मेले का होगा आयोजन, अलग-अलग सेक्टरों में 7233 पदों पर की जाएगी भर्ती

Janjgir Champa Placement Camp: छत्तीसगढ़ में जॉब की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन और रोजगार कार्यालय की ओर से शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रोजगार मेला का आयोजन 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 11 सेक्टरों में 30 निजी नियोजक 7233 पदों पर भर्ती करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Assembly By Election Counting : NDA को मिलेगा फायदा या इंडिया गठबंधन को मिलेगी मजबूती, उपचुनाव की काउंटिंग शुरू

इस रोजगार मेला में मैकेनिक सेक्टर में 836, सिक्युरिटी सेक्टर में 2500, कृषि सेक्टर में 113, फाइनेंस सेक्टर में 262, टेक्निकल सेक्टर में 480, सर्विस सेक्टर में 620, बीमा क्षेत्र में 163, हेल्थ सेक्टर में 242, शिक्षा सेक्टर में 05, गारमेंट्स सेक्टर में 2002 और ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 7233 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, डिप्लोमा और PGDS निर्धारित की गई है। 16 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवा अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जांजगीर के लाइवलीहुड कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। (Janjgir Champa Placement Camp)

148 संविदा पदों की भर्ती के लिए आवेदन

वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवगों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का स्कूटनी कर पात्र, अपात्र और निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया जा रहा है, जिसका दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 29 जुलाई 2024 शाम 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या सीधे जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद जारी नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र, अपात्र सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल और जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in// पर किया जा सकता है। (Janjgir Champa Placement Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!