Google Analytics —— Meta Pixel

Digital Planetarium in CG: प्रदेश का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा दंतेवाड़ा में

Digital Planetarium in CG: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में प्रदेश का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाया जाएगा। इसके लिए 7 करोड़ 95 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह शैक्षणिक, नॉलेज और पर्यटन के लिए काफी फायदेमंद होगा। दंतेवाड़ा जिले के कारली गांव में इसके निर्माण के लिए जगह का भी चयन हो गया है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और PPIA फेलो की पहल से मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर तारामंडल का निर्माण करेगा।

यह भी पढ़ें:- एक नवंबर से लागू होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति: उद्योग मंत्री देवांगन

दरअसल, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से विज्ञान संस्कृति संवर्धन योजना 2021 के तहत तारामंडल निर्माण के लिए अनुरोध किया था। वहीं दंतेवाड़ा में क्षेत्र श्रेणी (5 लाख से कम जनसंख्या) में पूर्ण वित्तीय सहायता की मांग प्रस्तावित की गई थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण के लिए NCSM ने जिले के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद कारली गांव में जगह का चयन किया गया है।

NCSM की टीम ने जगह का चयन करने के बाद जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरंजन और PPIA फेलो दिव्या कुमारी से चर्चा की। उन्हें तारामंडल के संचालन, रणनीति और लागत के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़ी गुणवत्ता पूर्व कार्य से संबधित जानकारी दी गई। (Digital Planetarium in CG)

क्या है NCSM संस्था
NCSM एक वैज्ञानिक संस्था है, जो 1961 में पश्चिम बंगाल सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 26 के तहत पंजीकृत है। इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। दंतेवाड़ा जिले में डिजिटल प्लेनेटोरियम स्थापना के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। वहीं NCSM के डिप्टी डायरेक्टर जनरल समरेंद्र कुमार, सिविल कंसलटेंट जी. के. महापात्रा दंतेवाड़ा पहुंचे। स्थल देखा और काम जल्द शुरू करने निर्णय लिया। (Digital Planetarium in CG)

Back to top button
error: Content is protected !!