Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

Firing in Raipur : राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत सर्विस रोड में एक कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक अमन साहू गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि कोयला कारोबारी का ऑफिस उद्योग भवन तेलीबांधा के पास है। जो पीआरए कांस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से है।

यह भी पढ़े :- Samvidhaan Hatya Diwas : अगर उस स्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होते तो वे भी आपातकाल लगा देते : संजय राउत

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग पर आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। बता दें कि कोल व्यापारी का ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार मुंह पर मास्क लगाकर आए थे।

बता दें कि पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले छत्तीसगढ़ में शूटआउट (Firing in Raipur ) की तैयारी कर रहे चार शूटरों को पकड़ा था। ये काेरबा और रायगढ़ में कारोबारियाें को शूटआउट की तैयारी में थे। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला झारखण्ड से जुड़ा हुआ है, जहां छत्तीसगढ़ के दो कारोबारी कोयले का व्यापार करते हैं। 

 जेल में बंद है अमन साहू
झारखण्ड से गिरोह चला रहा अमन साहू जितना खूंखार अपराधी है, वैसा वह नजर नहीं आता है। दुबले-पतले से इस युवक ने किशोरावस्था में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसका मुख्य पेशा झारखंड में बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूलना है। अमन साहू इतना निडर है कि वह कारोबारियों के लिए बाकायदा वीडियो सन्देश जारी करता था। (Firing in Raipur )

Back to top button
error: Content is protected !!