Bypolls Result 2024 : ‘इंडी’ गठबंधन की 10 सीटों पर जीत, बीजेपी को लगा झटका, महज 2 सीटों पर मिली जीत

Bypolls Result 2024 : देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं जिनमें कांग्रेस और टीएमसी ने 4-4 सीटें जीती हैं. जबकि बीजेपी 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकी. जालंधर सीट आम आदमी पार्टी जीत चुकी है. पश्चिम बंगाल में सभी चार सीटों पर टीएमसी ने कब्जा जमा लिया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में मुकाबला 2-1 का रहा है, जहां 2 सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस जीती और एक पर बीजेपी ने जीत हासिल की. जिन सात राज्यों में मतदान हुआ था उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
कई सीटों पर मतगणना पूरी हो गई है और कुछ पर अभी जारी है। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा था, जिसमें उनके उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत दर्ज की। वहीं, हिमाचल में भाजपा के गढ़ कांगड़ा की देहरा सीट पर सीएम सुक्खू की पत्नी जीत गई हैं। (Bypolls Result 2024)
किन सीटों पर हुआ मतदान?
इन सीटों में बिहार में रूपौली, पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल हैं। (Bypolls Result 2024)
| क्रम | विधानसभा सीट | कौन आगे | कौन पीछे |
| 1. | रुपौली (बिहार) | शंकर सिंह (निर्दलीय) जीते | कलाधर मंडल (जेडीयू) |
| 2. | देहरा (हिमाचल प्रदेश) | कमलेश ठाकुर (कांग्रेस) जीते | होशियार सिंह (BJP) |
| 3. | हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) | आशीष शर्मा (BJP) जीते | पुष्पिन्दर वर्मा (कांग्रेस) |
| 4. | नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) | हरदीप सिंह बावा (कांग्रेस) जीते | केएल ठाकुर (BJP) |
| 5. | अमरवाड़ा (मध्यप्रदेश) | धीरनशा इनवाती (कांग्रेस) | कमलेश शाह (BJP) जीते |
| 6. | जालंधर पश्चिम (पंजाब) | मोहिंदर भगत (AAP) जीते | सुरिंदर कौर (कांग्रेस) |
| 7. | विक्रावांडी (तमिलनाडु) | अन्नियुर शिव (डीएमके) | अन्बुमणि.एस (पीएमके) |
| 8. | बद्रीनाथ (उत्तराखंड) | लखपत सिंह (कांग्रेस) जीते | राजेन्द्र भण्डारी (BJP) |
| 9. | मंगलोर (उत्तराखंड) | काजी मोहम्मद निजामुद्दीन (कांग्रेस) जीते | उबेर्दुर रहमान (बीएसपी) |
| 10. | रायगंज (पश्चिम बंगाल) | कृष्णा कल्याणी (टीएमसी) जीते | मनस कुमार घोष (BJP) |
| 11. | रणघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल) | मुकुट मणि अधिकारी (टीएमसी) जीते | मनोज कुमार (BJP) |
| 12. | बगदा (पश्चिम बंगाल) | मधुपर्णा ठाकुर (टीएमसी) जीते | बिनय कुमार बिस्वास (BJP) |
| 13. | मानिकटोला (पश्चिम बंगाल) | सुप्ति पांडे (टीएमसी) | कल्याण चौबे (BJP) |



