Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा, दो की मौत,अन्य दो गंभीर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंद डाला।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : कवर्धा जिले में 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन; बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया ASI

हादसे में दो राहगीर की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सीधे राहगीरों को चपेट में ले लिया। दो लोगों की मौत और दो अन्य लोगों के घायल होने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!