Google Analytics —— Meta Pixel

कोरियन ड्रामा देखने पर 30 नाबालिग छात्रों की हत्या, सरकार ने सरेआम मारी गोली

Murder for Watching Kdrama: नॉर्थ कोरिया में 30 नाबालिग छात्रों को कोरियन ड्रामा देखने पर अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, किम जोंग उन की तानाशाह सरकार ने छात्रों को सरेआम गोली मारवा दी। छात्रों पर आरोप था कि उन्होंने साउथ कोरिया में बने ड्रामा देखे थे, जिन्हें K-Drama भी कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है, जिसकी जानकारी अब जाकर सामने आई है। स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक छात्रों ने पेन ड्राइव में स्टोर किए गए K-Drama देखे थे। कहा जा रहा है कि इन पेन ड्राइव को पिछले महीने सिओल से गुब्बारों के जरिए नॉर्थ कोरिया भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा में घटकर 86 पर आई BJP, 101 पर खिसकी NDA, अब कैसे पास करवाएगी बिल!

बता दें कि नॉर्थ कोरिया में जापान, कोरियन और अमेरिकन ड्रामा पर बैन लगा हुआ है। यहां सिर्फ रूस का सिनेमा या फिर जिसे सरकार सही मानती है उसे ही दिखाया जाता है। नॉर्थ कोरिया में दिसंबर 2020 में रिएक्शनरी आइडियोलॉजी एंड कल्चर रिजेक्शन एक्ट लागू हुआ था, जिसके तहत साउथ कोरियन ड्रामा को लोगों तक पहुंचाने वाले को मौत की सजा और देखने वालों के लिए 15 साल तक जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। कानून के तहत किताबें, गाने और तस्वीरें भी शामिल हैं। एक नियम के तहत साउथ कोरिया की भाषा और गाना गाने के तरीके का इस्तेमाल करने पर भी सजा का प्रावधान है। (Murder for Watching Kdrama)

पिछले महीने भी 30 नाबालिगों को मिली थी सजा

भाषा और गाना गाने के तरीके का इस्तेमाल करने पर दो साल तक जबरन मजदूरी कराई जा सकती है। पिछले महीने भी 17 साल के करीब 30 नाबालिगों को आजीवन कारावास और मौत की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी में दो नाबालिगों के पास कोरियन वीडियो मिली थी, जिसके बाद उन्हें 12 साल की कठोर मजदूरी की सजा सुनाई गई थी। वहीं इसी साल एक 22 साल के लड़के के पास 70 से ज्यादा कोरियन गाने मिले थे, जिसके बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।  हालांकि वह भाग गया था, लेकिन इसके अगले दिन ही उसके घर से उसकी लाश मिली। देखने में ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की हो। इसीलिए किम जोंग उन को तानाशाह कहा जाता है। (Murder for Watching Kdrama)

Back to top button
error: Content is protected !!