Google Analytics —— Meta Pixel

Doda Encounter : डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद

Doda Encounter : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली एरिया में सोमवार की रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैन्य अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए. रात को मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेके पुलिस) के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

यह भी पढ़ें:- बारिश के मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानिए रोकथाम के उपाय

सेना ने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है तथा अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था. अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि आगे कि जानकारी का अभी इंतजार है. (Doda Encounter)

ट्वीट कर दी जानकारी
सेना की 16वीं कोर, जिसे ‘व्हाइट नाइट कोर’ के नाम से भी जाना जाता है, ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा डोडा के उत्तरी क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी किया गया था. आज रात लगभग 9 बजे आतंकवादियों से मुठभेड़ हुआ, जिसमें भारी गोलीबारी हुई. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं. (Doda Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!