आज फिर दिल्ली जाएंगे CM विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव
CM Sai Delhi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 17 जुलाई को फिर दिल्ली जाएंगे। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। CM साय दिल्ली दौरे के दौरान संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि CM 3 हफ्ते के अंदर दूसरी बार दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि इस बार उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहेंगे। अभी साय कैबिनेट में 2 मंत्रियों के पद खाली है, जिसमे से एक पद पहले से खाली था। दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है।
यह भी पढ़ें:- Oil Tanker Capsizes : ओमान का तेल टैंकर समंदर में पलटा, 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य लापता
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल से एक ओबीसी विधायक को बाहर किया जा सकता है, जिनकी जगह पर रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मुणत या बिलासपुर विधायक से अमर अग्रवाल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इनके अलावा दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव और कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी को भी साय कैबिनेट में शामिल करने की संभावना है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंंडल में कोई भी वरिष्ठ मंत्री मौजूद नहीं है। ऐसे में बीजेपी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। (CM Sai Delhi Tour)
22 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र
बीजेपी पुराने चेहरों को अगर कैबिनेट में शामिल करती है तो अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मुणत, लता उसेंडी और रेणुका सिंह को मौका मिल सकता है। वहीं अगर नए चेहरे पर दांव लगाएगी तो भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की संभावना ज्यादा है। वहीं छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र से पहले साय सरकार कैबिनेट का विस्तार पूरा कर लेना चाहती है। अब देखना होगा कि कैबिनेट का विस्तार कब तक हो पाता है। वहीं किसे विधायक से मंत्री बनाया जाता है। (CM Sai Delhi Tour)



