Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : रायपुर- बलौदाबाज़ार मार्ग पर ट्रक और सिटी बस की भिड़ंत, 20 घायल

Chhattisgarh Road Acident

सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज24 खरोरा
खरोरा, सेमरिया (Chhattisgarh Road Acident) : रायपुर से बलौदा बाज़ार मुख्य मार्ग पर सेमरिया में देहली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास आज सुबह लगभग 10 बजे ट्रक और सिटी बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। सिटी बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक रायपुर की दिशा में आ रहा था। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर समेत लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

घटना (Chhattisgarh Road Acident) इतनी गंभीर थी कि बस में बैठे कुछ लोग अपनी सीट से उछलकर आगे पहुँच गए। गंभीर अवस्था में अधिकतर महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद विधानसभा थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल लोगों को बस से निकालकर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना (Chhattisgarh Road Acident) के कारण दोनों वाहन सड़क के बीचो-बीच आ गए थे, जिससे आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। लोगों की सहायता से वाहनों को किनारे कर पुनः यातायात चालू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहनों की अनियंत्रित रफ़्तार थी। इस रोड पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, विशेष रूप से बरसात के दिनों में जब भारी वाहनों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएँ होने का एक प्रमुख कारण सिंगल रोड भी है, जो वाहनों के लिए परेशानी का सबब बनता है। हाल ही में राज्य और केंद्र सरकार ने रायपुर-बलौदा बाज़ार मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दी है, लेकिन इसके कार्यान्वयन में कितना समय लगेगा यह देखने वाली बात होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!