Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राजस्व मंत्री वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, आज से ही काम पर लौटे सभी

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में 11 दिनों से चली आ रही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि, पटवारियों की मांग पर सरकार के साथ सहमति बन गई है। हड़ताल खत्म होने के बाद आज से ही प्रदेशभर के पटवारी काम पर लौटेंगे।

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार हिंसा: कलेक्ट्रेट आगजनी घटना में शामिल शिक्षक मोहन बंजारे निलंबित

हड़ताल खत्म होने की जानकारी खुद Chhattisgarh राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद वो आज से अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं। वो आज से ही काम पर वापस लौट जायेंगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि पटवारियों की मांगों सहमति बन गयी है। आपको बता दें कि पिछले 11 दिनों से प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा था।

यह भी पढ़े :- Balodabazar Violence Update : जैतखाम तोड़े जाने व बलौदाबाजार हिंसा पर न्यायिक जांच शुरू, आयोग के अध्यक्ष बलौदाबाजार पहुंचे

ज्ञात हो कि 32 बिंदुओं को लेकर पटवारी प्रदर्शन कर रहे थे। पटवारियों से मुलाकात के बाद Chhattisgarh राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पहले भी मैंने बताया है की कोई बड़ी बात नहीं है, छोटी सी बात थी अब उस पर सहमति बन गई है और अब पटवारी संघ अपने काम पर वापस लौटेंगे। संसाधन भत्ता देने की मांग थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने कहा था इस पर बस नाराजगी थी। पहले भी चर्चा हुई थी पर सार्थक निर्णय नहीं आया था। अब सहमति बन गई।

Back to top button
error: Content is protected !!