मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Meet Birla: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की। संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:- NEET UG पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 4 डॉक्टरों को किया गिरफ्तार
इससे पहले CM साय ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों और अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी CM अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे। (CM Sai Meet Birla)
राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग
बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक उन्नति समेत सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। CM साय ने बताया यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है और धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। (CM Sai Meet Birla)



