NEET UG पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 4 डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

Neet Paper Leak Case : NEET विवाद को लेकर सभी जांच एजेंसियां सक्रिय है। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट से मिली कामयाबी के बाद सीबीआई ने पटना AIIMS के चार डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर कनेक्शन तक पहुंच गई है और इस मामले में इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले
सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार चार डॉक्टरों पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है। इनमें तीन डॉक्टर चंदन सिंह, कुमार शानू और राहुल आनंद 2021 बैच के मेडिकल छात्र हैं, जबकि 1 डॉक्टर करण जैन सेकंड ईयर का छात्र है। जहां सीबीआई ने इन तीनों डॉक्टरों के कमरे भी सील कर दिए हैं और उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
पेपर लीक करने का आरोप
नीट पेपर लीक मामले गिरफ्तार चारों डॉक्टरों पर पेपर लीक का आरोप लगाया है। चारों एम्स में एमबीबीएस के छात्र हैं। पेपर लीक के आरोपी पंकज ने ही चारों डॉक्टर को पेपर सॉल्व करने के लिए दिया था। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आरोपी चंदन सिंह, कुमार शानू और राहुल आनंद के साथ सीबीआई ने द्वितीय वर्ष के छात्र करण जैन को भी हिरासत में लिया है। जिसमें चंदन सिंह सीवान का, कुमार शानू पटना का, राहुल आनंद धनबाद का और करण जैन अररिया का रहने वाला है। (Neet Paper Leak Case)
सीबीआई की टीम कल दोपहर पहली बार पटना एम्स पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार पहली बार सीबीआई चंदन सिंह को अपने साथ ले गई, दूसरी बार शाम छह बजे कुमार शानू और राहुल आनंद को अपने साथ ले गई. सीबीआई ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को पटना कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगी है। (Neet Paper Leak Case)



