Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस पार्टी संविधान के रक्षक नहीं, भक्षक हैं: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

JP Nadda in Odisha: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने ओडिशा के पुरी में भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, साधुवाद देता हूं। क्योंकि आप सभी ने पूरी ताकत लगाकर ओडिशा में कमल खिलाया है। मैं ओडिशा की जनता को भाजपा के प्रति उनके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं आप सभी को चुनाव में 78 सीटें जीतने और ओडिशा में एक नया इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस

नड्डा ने कहा कि हम अपने लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं आश्वासन देता हूं कि हम अनुसूचित जाति समुदाय और हमारे आदिवासी भाइयों को मुख्यधारा में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी मिलकर भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा की जनता की सेवा करेंगे। ओडिशा की जनता को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ओडिशा के हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों ने भी भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। हमारे 18 विधायक ट्राइबल समाज से हैं। इसलिए मैं आदिवासी भाइयों-बहनों का धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। (JP Nadda in Odisha)

BJP अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लगभग 45% वोट पड़े। हम देश के इतिहास में गौरवशाली अध्याय लिख रहे हैं। लगभग 60 सालों के बाद किसी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बड़ी प्रगति कर रहा है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र है, भाई-भतीजावाद नहीं है, अपना-पराया नहीं है… बल्कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस एक राजनीतिक ‘परजीवी’ बन गई है, जो दूसरों की ताकत पर पलकर अपना पेट भरती है। (JP Nadda in Odisha)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखले वादों के अलावा किसी और चीज पर निर्भर नहीं है, और सिर्फ ‘बैसाखी’ के सहारे चलती है। कांग्रेस पार्टी खुद के बल पर खड़ी नहीं हो सकती है। ये बैसाखियों पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी को संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। ये संविधान के रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक हैं। इन्होंने संविधान को एक बार नहीं, बल्कि अनेकों बार आघात पहुंचाया है। 25 जून 1975 को याद कीजिए, इन्होंने रातों-रात हमें जेलखानों में डाल दिया था। 1 लाख 25 हजार लोगों को जेल में डाल दिया था। ये राहुल क्या जानें अपनी दादी के कारनामें। कांग्रेस पार्टी ने 90 बार चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया। (JP Nadda in Odisha)

JP नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संविधान की कोई परवाह नहीं है, फिर भी वह झूठा दावा करती है कि वह संविधान की ‘संरक्षक’ है। इसी तरह उसे आदिवासी समुदायों की कोई चिंता नहीं है, लेकिन वह उनका हिमायती होने का दिखावा करती है। उसकी हरकतें उसके शब्दों के विपरीत हैं, जो उसके पाखंड को उजागर करती हैं। डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो वि‍धान, दो प्रधान और दो नि‍शान नहीं चल सकता। जिसे मोदी जी की इच्छाशक्ति और अमित शाह जी की रणनीति ने धारा 370 को धाराशायी कर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया। (JP Nadda in Odisha)

BJP अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले भारत अनिर्णय, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से ग्रस्त था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारे देश ने ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ के मार्गदर्शक सिद्धांतों को अपनाते हुए एक परिवर्तनकारी यात्रा की है। आज भारत उद्देश्य और प्रगति की नई भावना के साथ चमक रहा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में नीलाद्रि बिजे की रस्म मनाई और महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। (JP Nadda in Odisha)

Back to top button
error: Content is protected !!