Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : आसमान से बिजली गिरी..नीचे मोबाइल ब्लास्ट, 2 की मौत, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की बालोद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पहला मामला सेमरकोना गांव का है। किसान सुकलाल (45) बारिश से बचने पीपल पेड़ के नीचे बैठा था। तभी आकाशीय बिजली गिरी और किसान बिजली चपेट में आ गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- UPSC Chairman: UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पांच साल पहले ही दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

दूसरा मामला लिमोरा गांव का है। किसान धरमु साहू (52) का खेत में काम कर रहा था। वह घर को जाने ही वाला था कि आकाशीय बिजली गिरी। किसान की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। किसान धरमू ने मौके पर दम तोड़ दिया। (Chhattisgarh News)

दोनों ही मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। दोनों किसानों के शव को जिला अस्पताल लाया गया है। बता दें कि बालोद जिलें शुक्रवार देर शाम से ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। (Chhattisgarh News)

मोबाइल से ज्यादा टॉवर के करीब बात करना घातक
जानकारों के मुताबिक मोबाइल में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें होती हैं। आप किसी ऐसी जगह मौजूद हों, जहां बिजली चमक रही हो तो मोबाइल का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बिजली को अपनी ओर खींच लेगा। ऐसी स्थिति में बिजली की तरंगें मोबाइल में प्रवेश कर जाएंगी और विस्फोट हो जाएगा। मोबाइल का उपयोग तेज बारिश व गरजना के समय ज्यादा घातक हो रहा है।

जानकारों के मुताबिक मोबाइल टावर के जितने करीब होकर बात करेंगे, उतना घातक रहता है। लोगों को जब तेज बारिश हो तो मोबाइल का उपयोग न के बराबर करना चाहिए। रेडिएशन कम करने अपने फोन के साथ फेराइटबीड लगा सकते हैं। यह तरंगों को रोकने का काम करता है। मोबाइल रेडिएशन फील्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल विशेषज्ञ से ले सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!