Raipur News: देवेंद्र नगर आदर्श विद्यालय में अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, पढ़ें पूरी खबर

Raipur News: रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित आदर्श विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस से एक दिन पहले अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आदर्श विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की भव्य शुरुआत थी, जिससे विद्यालय को अपनी 50 साल की समर्पित सेवा का गर्व महसूस हुआ। इस समारोह ने रायपुर में अपनी चार गुणवत्तापूर्ण शाखाओं के साथ विद्यालय को एक उल्लेखनीय स्थान दिलाया। रायपुर केरल समाजम के अग्रदूतों ने साल 1974 में देवेंद्र नगर में पहली शाखा शुरू की थी।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया आरआरटीएस का दौरा, नमो भारत ट्रेन में की यात्रा
परंपरा के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रायपुर केरल समाजम के अध्यक्ष विनोद पिल्लई ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आरकेएस के महासचिव डॉ. जैकब सकारिया और कोषाध्यक्ष जे. सजित नायर ने भी प्रतियोगियों को आशीर्वाद दिया। इस टूर्नामेंट को दो श्रेणियों – कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 में विभाजित किया गया था। (Raipur News)

16 स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी मानसिक तीक्ष्णता और सही निर्णय लेने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को रोमांचित किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों समेत उनके साथ आए शिक्षकों को प्रशंसा पत्र दिए गए। प्रतियोगिता के विजेता आदर्श विद्यालय टाटीबंध के एरोन लिजू मैथ्यू, खुशी साहू, अदम्या साहू और वेदिका गिरिस रहे। (Raipur News)
कार्यक्रम प्रतिस्पर्धी भावना के साथ चला
उपविजेता सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आदर्श विद्यालय मोवा और श्री बालाजी विद्या मंदिर के धानी गढ़ेवाल, पीयूष साहू, हार्दिक कुमार और वंदना पंजवानी रहे। विजेताओं को प्रिंसिपल मिस सुमन शानबाग, वाइस प्रिंसिपल के.के. उन्नीकृष्णन नायर और हेडमिस्ट्रेस मिसेज शोभा पिल्लई ने सराहना और बधाई दी। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है। बल्कि उनमें सही निर्णय लेने की तीव्रता भी लाती है। कार्यक्रम अंत तक अत्यंत उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ चला। (Raipur News)



