Raipur Firing Case : राजधानी गोलीकांड केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शूटर गिरफ्तार, हैंडलर भी अरेस्ट
Raipur Firing Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड (Raipur Firing Case) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने इस शूट आउट के मेन हैंडलर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अमनदीप का झारखंड के अमन साहू गैंग से भी कनेक्शन है. मिली जानकारी के मुताबबिक आरोपी हैंडर अमनदीप ने ही शूटरों के लिए बाइक और पैसों का इंतजाम किया था. इतना ही नहीं अमनदीप गैंगस्टर अमन साहू का करीबी भी बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने हरियाणा से 3 और झारखंड से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़े :- उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर जारी किया आंकड़ा, कहा- 6 माह के भीतर 150 नक्सली मार गिराए
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए स्पेसिफिक टीम डेप्यूट किया गया था. सभी टीमों से मिली जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा, रांची और हरियाणा के सिरसा में इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया. इस घटना में शामिल गैंग के अब तक झारखंड से 3, हरियाणा से 3 सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल 2 और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
हैंडलर अमनदीप बाल्मिकी से 1 पिस्टल, 8 नग जिन्दा राउंड और 1 कारतुस का खाली खोखा जब्त किया गया है. इसके साथ ही वारदात (Raipur Firing Case) में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी अमनदीप का पंजाब के एक गैंग से भी कनेक्शन सामने आया है.
बता दें कि शहर के एक कोयला कारोबारी के ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियां (Raipur Firing Case) चलाई गई थी. मास्क लगाए बाइक सवार 2 बदमाशों ने 2 बार पहले फायरिंग की. फिर गाड़ी के साथ फरार हो गए थे. शूटर्स ने एक हवाई फायरिंग की थी, तो दूसरी गोली एक कार में जाकर लगी थी. गोली लगने से गाड़ी का शीशा टूट गए था. आशंका जताई जा रही है कि अटैक झारखंड के कुख्यात साहू गैंग ने प्लान किया था.



