Chhattisgarh : युवकों ने SBI मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर को चैंबर में घुसकर पीटा, घटना CCTV में कैद
SBI Bank News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पर तीन युवकों ने जानलेवा हमाल कर दिया है। एसबीआई बैंक (SBI Bank) में घुसकर बैंक कर्मियों को दनादन पीटा है। मारपीट को देख वहां मौजूद बाकी कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में हिंसा किसने कराया जल्द होगा पर्दाफाश, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले
तीन युवक बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के चैंबर में घुसे। पहले एक युवक कुर्सी पर बैठने की कोशिश करता है और फिर मैनेजर को जोरदार तमाचा मार देता है।
उसके बाद दो तीन युवक और घुसते हैं और मारपीट करने लगते हैं। बैंककर्मियों ने बीच बचाव की भी कोशिश की है, लेकिन युवक ने मारपीट जारी रखी। बता दें, लोन सेटलमेंट करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार की वजह से विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद तीन युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का है।
थाने में रिपोर्ट दर्ज
एसबीआई मैनेजर (SBI Bank) अंकित भूषण लाल और फील्ड मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। इस घटना के बाद से बैंक में तनाव की स्थिति बनी हुई है और कर्मी दहशत में है।



