गायक राहत फतह अली खान गिरफ्तार! वीडियो जारी कर बताई सच्चाई, कहा- दुश्मनों ने जैसा सोचा वैसा ….
Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested : पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है. मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में हिंसा किसने कराया जल्द होगा पर्दाफाश, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले
बताया जा रहा है कि उनके पूर्व मैनेजर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. राहत फतेह अली खान के एक्स मैनेजर का नाम सलमान अहमद है. पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
उन्होंने सलमान को नौकरी से भी निकाल दिया था. विवाद के बीच सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ शिकायत की थी. राहत फतेह अली खान म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने को लेकर कुछ दिनों से दुबई में थे, जहां बुर्ज दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार (Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested ) कर लिया.
राहत का क्लैरिफिकेशन वीडियो
वीडियो में राहत फतेह अली खान अपनी गिरफ्तारी (Singer Rahat Fateh Ali Khan Arrested ) की बात को नकारते दिखे. हालांकि ऐसा उन्होंने सीधे सीधे नहीं कहा. उन्होंने गिरफ्तारी की बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं. और सब ठीक है. मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसे घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान ना धरें. ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. मैं जल्द ही अपने वतन लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा.
राहत का ये वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है. क्योंकि वीडियो में राहत ने कभी भी अपनी गिरफ्तारी की बात का जिक्र नहीं किया है. उन्होंने ये खंडन भी नहीं किया कि उन्हें दुबई में डिटेन किया गया था या नहीं. ये बात सभी को हैरान कर रही है कि अगर ऐसा नहीं हुआ था तो सिंगर ने जिक्र क्यों नहीं किया?



