Google Analytics —— Meta Pixel

सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की होगी पदस्थापना, युक्तियुक्तकरण से स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक: CM साय

CM Sai on Teachers: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शिक्षकों की कमी, बलौदाबाजार हिंसा, जमीन पट्टे में गड़बड़ी समेत कई मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने प्रश्नकाल के दौरान शिक्षकों की कमी को लेकर सवाल किया, जिसका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया। साथ ही माना कि 300 स्कूल में टीचर नहीं है, लेकिन 7,500 स्कूल में एक्स्ट्रा टीचर है।

यह भी पढ़ें:- गायक राहत फतह अली खान गिरफ्तार! वीडियो जारी कर बताई सच्चाई, कहा- दुश्मनों ने जैसा सोचा वैसा ….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर है। उन्होंने बताया कि देश में 26 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक हैं। जबकि प्रदेश में 21 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक है। शिक्षकों की पदस्थापना में अब तक कुछ अव्यवस्थाएं थी, जिसके कारण शिक्षकों की कमी लंबित हो रही थी। इन कारणों से सबसे पहले युक्तियुक्तकरण करना पहली प्राथमिकता होगी। कुछ स्कूलों में जहां विषय संकाय है वहां शिक्षक नहीं है जहां विषय संकाय नहीं है वहां शिक्षक हैं। (CM Sai on Teachers)

जल्द करेंगे शिक्षकों की पदस्थापना: CM साय

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर राज्य के अनुपात से भी बहुत कम विद्यार्थियों पर शिक्षक है। कुछ स्थानों पर तो 4-5 विद्यार्थी पर एक शिक्षक है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के लिए ऐसे स्कूलों का चिन्हांकन किया जा रहा है और जल्द ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जाएगी। इससे सभी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे और शिक्षा का स्तर और भी अच्छा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था के साथ ही अधोसंरचना विकास पर भी हम काम कर रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है। (CM Sai on Teachers)

छत्तीसगढ़ में 5 हजार 500 शिक्षकों की जरुरत

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी होने से सभी स्कूलों में शिक्षक मिल सकेंगे। साय सरकार द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण का सकारात्मक असर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा और ऐसे स्कूलों में भी शिक्षक मिल जाएंगे, जहां शिक्षकों की कमी की वजह से शिक्षा प्रभावित हो रही है। युक्तियुक्तकरण मतलब यह है कि जहां ज्यादा शिक्षक है, वहां से उन्हें कम शिक्षक वाले स्कूल में भेजे जाएंगे। हालांकि छत्तीसगढ़ में 5 हजार 500 के करीब शिक्षकों की आवश्यकता है, जिसके लिए शायद युक्तियुक्तकरण काफी नहीं होगा। (CM Sai on Teachers)

Back to top button
error: Content is protected !!