न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाजपेयी दूसरी बार पहुंचे बलौदाबाजार, पढ़ें पूरी खबर

Retired Judge CB Bajpai: महकोनी स्थित अमरगुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीबी बाजपेयी दूसरी बार बलौदाबाजार पहुंचे, जहां उन्होंने बैठक कर आयोग कार्यालय के लिए अधिसूचना और प्रक्रियाविनियम को अंतिम स्वरूप प्रदान करते हुए शासन को प्रेषित किया है, ताकि आने वाले दिनों में अधिसूचना राजपत्र समेत दैनिक समाचारों में प्रकाशित हो सके। इसके साथ ही बाजपेयी ने कार्यालय के बाहर आयोग कार्यालय संबंधित बोर्ड लगाने, कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आयोग के सचिव को दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी, पहाड़ी कोरवाओं को पास के दुकानों में मिलेगी राशन पूरी
बता दें कि राज्य शासन ने 15 और 16 मई 2024 के बीच रात को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के महकोनी के अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की जांच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी है, जिन्हें आयोग कार्यालय के संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में तीन कक्ष आवंटित किया गया है, जहां वे घटना की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे और सरकार को पेश करेंगे। (Retired Judge CB Bajpai)
बलौदाबाजार हिंसा पर जोरदार हंगामा
बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष ने बलौदाबाजार हिंसा पर काम रोको प्रस्ताव लाने की मांग की। इस पर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ये स्थगन स्वीकार करने लायक नहीं है, क्योंकि इसकी न्यायिक जांच चल रही है। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। सिर्फ राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। बलौदाबाजार में कहीं न कहीं षड्यंत्र हुआ है।



