विपक्ष ने मोदी सरकार के बजट को बताया झुनझुना, जानिए किसने क्या कहा…?

Opposition on Union Budget: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार 7वीं बार बजट पेश किया, जिसे विपक्ष ने झुनझुना बताया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम उत्तर प्रदेश को देखें तो निवेश की स्थिति क्या है? इनके जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं वह कभी समय पर पूरे नहीं हुए। अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जो प्रधानमंत्री देता है क्या वहां के किसानों के लिए बजट में कुछ है?
यह भी पढ़ें:- गरीब, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सशक्तिकरण पर केंद्रित बजट: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक किसान और नौजवानों की पक्की नौकरी का इंतजाम नहीं होगा तब तक जनता को कोई बड़ा लाभ नहीं पहुंचेगा। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर होना चाहिए था। बजट में कुछ भी नहीं है। किचन का ध्यान नहीं रखा गया है क्योंकि सरकार मंहगाई के बारे में कोई कदम नहीं उठाना चाह रही है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए, हम इसे लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए सरकार ही क्यों न बदलनी पड़े। सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार का नाम लेने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। रोजगार सृजन के लिए बजट में क्या है? (Opposition on Union Budget)
निराशाजनक बजट: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह एक निराशाजनक बजट है, मुझे आम लोगों के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों के बारे में कुछ भी सुनने को नहीं मिला। आम लोगों की आय में सुधार के लिए उठाए गए किसी भी कदम का अपर्याप्त उल्लेख था। जब बात गंभीर आय असमानता की आती है तो सरकार की ओर से हमें बहुत कम देखने को मिलता है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट है। इनका अपना विजन कुछ नहीं है, बोलने को तो बहुत कुछ बोला जाता है अब देखना होगा कि ये अमल में कैसे लाएंगे। (Opposition on Union Budget)
किसानों से बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें क्या मिला?: तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि किसानों से बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें क्या मिला? न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र हुआ और न ही किसान सम्मान निधि बढ़ी। कुल मिलाकर अगर देखें तो यह निराश करने वाला था और उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश को एक ‘झुनझुना’ थमा दिया है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैं आंध्र और बिहार के अपने गठबंधन सहयोगी की मांगों को पूरा करने की उनकी राजनीतिक मजबूरी को समझता हूं, लेकिन उन्होंने हमारे घोषणापत्र से कुछ तत्व भी लिए हैं, विशेष रूप से प्रशिक्षुता योजना। (Opposition on Union Budget)
बजट ‘झुनझुना बजट’ है: सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह बजट ‘झुनझुना बजट’ है। मोदी 3.O के पहले बजट में सिर्फ निराशा और हताशा है। किसानों के लिए कोई राहत नहीं है… इस बजट में रोजगार सृजन का कोई जिक्र नहीं है। SC, ST और OBC को इस बजट से पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग को पिछले 10 सालों से टैक्स छूट में कोई राहत नहीं मिली है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बजट पूरी तरह से निराशाजनक है, इसमें देश की जो ज्वलंत समस्याएं हैं जैसे बेरोजगारी और महंगाई, उसे दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। (Opposition on Union Budget)
हरियाणा का एक भी बार नाम नहीं लिया: हुड्डा
कांग्रेस सांसद हुड्डा ने कहा कि किसान और गरीब के राहत के लिए कुछ नहीं किया गया। सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार पर ही ध्यान दिया गया। कई प्रदेशों का नाम भी नहीं लिया गया, हरियाणा का एक भी बार नाम नहीं लिया गया… अगर वे बजट में हरियाणा को भूल गए तो हरियाणा की जनता कमल को भूल जाएगी। BJD सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि BJD ने इस बजट पर आपत्ति जताई है और राज्यसभा से वॉक आउट किया। ओडिशा की मांगें पूरी नहीं की गई हैं। हम इस बजट को ओडिशा विरोधी करार देते हैं। (Opposition on Union Budget)
‘कुर्सी बचाओ’ बजट है: TMC सांसद
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है। जो NDA में है, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने साथ रखने के लिए यह बजट है, यह बजट देश के लिए नहीं है। बंगाल के लिए तो कुछ भी नहीं है, वे बंगाल को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, उनका बंगाल से सफाया होगा। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि 10 साल से प्रधानमंत्री बजट पर बात कर रहे हैं। बजट से आम जनता को 10 साल में क्या मिला? किसान, बेरोजगार, युवा, छात्र ऐसे बड़े-बड़े वादें होते हैं। बजट पहले एक राज्य गुजरात के लिए बनता था अब उसमें 2 राज्य और जुड़ गए हैं। सरकार बचाने के लिए पीएम को ये करना जरूरी है। (Opposition on Union Budget)
कुर्सी बचाने के लिए बजट बनता है: संजय राउत
उन्होंने कहा कि कुर्सी बचाने के लिए बजट बनता है देश के लिए नहीं बनता है ये पहली बार देखा है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बजट को ‘प्रधानमंत्री सरकार बचाओ योजना’ कहा जाना चाहिए क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि अगर वे अगले 5 सालों के लिए इस सरकार को बचाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने गठबंधन सहयोगियों की खुशी की आवश्यकता होगी। बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से इनकार करने के बाद, उन्होंने उन्हें धन दिया है। महाराष्ट्र को केंद्र द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। यह एक ऐसा राज्य बन गया है जहां आप लगातार पैसे लेते रहते हैं। (Opposition on Union Budget)
यह बजट दिशाहीन है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर कहा कि यह बजट दिशाहीन है, इसमें कोई विज़न नहीं है, सिर्फ राजनीतिक मिशन है, मुझे इसमें कोई रोशनी नहीं दिख रही, सिर्फ अंधेरा है। यह जनविरोधी, गरीबविरोधी बजट है, यह बजट जनसाधारण के लिए नहीं है। यह एक पार्टी को खुश करने के अनुरूप तैयार किया गया है, यह राजनीतिक पक्षपातपूर्ण बजट है। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा किअगर मुख्य बातें सामने आ गईं तो सरकार की पोल खुल जाएगी। सरकार गलत है और दिखावा कर रही है। इस बजट में कुछ भी नहीं है और यह केवल गुमराह करने वाला है। (Opposition on Union Budget)
केंद्र को बजट कागजों पर ठीक लगता होगा: टिकैत
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी? नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं, लेकिन उन्हें विशेष पैकेज भी नहीं दिया, जितनी बंद पड़ी फैक्ट्रियां हैं उसपर कुछ दीजिए, एयरपोर्ट पर दीजिए। विशेष पैकेज, विशेष राज्य के लिए भीख मत मांगिए आप (JDU) मंत्रिमंडल से हट जाइए। केंद्रीय बजट 2024 पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र को यह बजट कागजों पर तो ठीक लगता होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। सरकार को फसलों की कीमत देनी चाहिए, मुफ्त बिजली, सस्ती खाद देनी चाहिए, खेती के उपकरणों पर जीएसटी कम करना चाहिए। (Opposition on Union Budget)



