Google Analytics —— Meta Pixel

विपक्ष के विरोध को लेकर BJP हमलावर, कहा- मोदी विरोध करते-करते ‘विकास विरोधी’ बनते जा रहे

BJP on Opposition Protest: केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर विपक्ष के विरोध पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को इंटर्नशिप मिल रही है तो उससे कांग्रेस पार्टी नाराज क्यों है? कांग्रेस ने जो वादा किया था वो आपने ही नहीं निभाया। अगर भाजपा आज उस वादे को निभा रही है तो उससे आप नाराज क्यों हैं? बिहार जाने पर आप स्पेशल पैकेज की मांग करते हैं और जब बिहार को विशेष पैकेज मिलता है तो आप कहते हैं बिहार को ही क्यों? भारत में अब तक ऐसा कोई बजट नहीं आया था जिसने युवा शक्ति और रोजगार के ऊपर इतना जोर दिया था।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को 10 पैसे भी नहीं दिए: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

CM हिमंत ने कहा कि ये क्रांतिकारी बजट है। कांग्रेस पार्टी को राजनीति करनी है तो करे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे उनकी दाल गलने वाली है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ये विपक्ष गिरा पड़ा है। 2024 का बजट हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है। इसके बाद विपक्ष को सूझ नहीं रहा है कि वो विरोध करे तो कैसे करे। कल इन लोगों ने कहा कि यह बजट सरकार बचाओ बजट है। तो क्या हम सरकार गिराओ बजट बना दें? मैं इस देश के युवाओं को कहता हूं कि जिन 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप मिल रही है उसका लाभ लें। (BJP on Opposition Protest)

LoO का मतलब अवसरवाद का नेता: पूनावाला 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्षी दल किस तरह मोदी विरोध करते-करते ‘विकास विरोधी’ बन जाते हैं। जब भी राष्ट्रहित की बात आती है, तो वे बहिष्कार पर उतर आते हैं। यह स्पष्ट है कि LoO का मतलब विपक्ष का नेता नहीं बल्कि ‘बाधाओं का नेता’ और ‘अवसरवाद का नेता’ है। एक तरफ INDIA गठबंधन कहता है कि यह ‘कुर्सी बचाओ बजट’ है और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन सहयोगी राजद कहता है कि बिहार को ‘झुनझुना’ दिया गया है। क्या यह राजद सही है या INDIA गठबंधन के बाकी दल? (BJP on Opposition Protest)

बैठक का बहिष्कार करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कल PM मोदी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार ने केंद्रीय बजट पेश किया और इस बजट में हमारी वित्त मंत्री ने विशेष रूप से बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछली बार हुई बारिश के नुकसान के लिए केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद करेगी, जिसका हम अभिनंदन करते हैं। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने जा रहे हैं यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी प्रदेशों के लिए बजट में बहुत मदद दी गई है। सही मायने में तो बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार से जो पैसा मिला है वो जनता तक कभी पहुंचा ही नहीं। (BJP on Opposition Protest)

‘गांव’, ‘गरीब’ से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक का बजट: सावंत 

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामत ने कहा कि यह बजट देश के लिए था और महाराष्ट्र इस देश का हिस्सा है। बजट से महाराष्ट्र को बहुत कुछ मिला है…टैक्सेशन का लाभ भी महाराष्ट्र को मिलेगा। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने खुद कहा है कि उन्हें बजट समझ ही नहीं आता इसलिए जिन्हें बजट समझ नहीं आता उनके कार्यकर्ताओं को बजट के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं इस बजट के लिए निर्मला सीतारमण का बहुत-बहुत अभिनंदन और स्वागत करता हूं। इस बजट से हम ज्यादा से ज्यादा फायदा ले सकते हैं। यह ‘गांव’, ‘गरीब’ से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक का बजट है। यह पीएम मोदी के 25 साल के विकसित भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट है। (BJP on Opposition Protest)

सभी को राहत देने वाला बजट: दिलावर

राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि केंद्रीय बजट सभी को राहत देने वाला बजट है। इससे महिलाओं और युवाओं को राहत मिलेगा। यह राष्ट्रीय कल्याण बजट है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट बहुत शानदार है और सभी ने इसका स्वागत किया है। विपक्ष यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि यह सिर्फ 2 राज्यों का बजट है। बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का आवंटन 1-2 राज्यों के लिए नहीं है, यह पूरे देश के लिए है। बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा, मध्यम वर्ग के लोगों को छूट देना, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं या आदिवासियों को अलग पैकेज देना, यह सब देश के लिए किया गया है। यह कहना गलत है कि पूरा केंद्रीय बजट 1 या 2 राज्यों के लिए है। (BJP on Opposition Protest)

आज तक इतना अच्छा बजट नहीं देखा: साहा 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि मैंने आज तक इतना अच्छा बजट नहीं देखा। इस बजट से प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का विजन पूरा होगा। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना अच्छा बजट पेश किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल तक बढ़ा दिया गया। गांवों का संपूर्ण विकास हो उसका भी ध्यान रखा गया है। 5 साल में युवाओं को किस तरह से रोजगार दिया जाए इस बजट में उसका ध्यान रखा गया है। पूर्वोत्तर के लिए एक बहुत अच्छी बात यह देखने को मिली कि यहां बैंक सेवाओं (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) की 100 से अधिक शाखाओं का विस्तार किया गया है। इस बजट से सभी लोग खुश हैं। (BJP on Opposition Protest)

झूठे वादे करके साथियों को खुश करने का काम: पायलट 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कल जो बजट पेश हुआ उसमें किसान नाम गायब था किसानों के प्रति सरकार की अनदेखी जगजाहिर हो चुकी है। सरकार बनने के बावजूद भी सिर्फ कुछ झूठे वादे करके अपने साथियों को खुश करने का काम किया गया है। किसानों की मदद का अभाव पूरा झलकता है। मुझे खुशी है कि हमारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में MSP पर कानून बनाने की बात की थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में सदन के अंदर किसानों की मांग को हम उठाएंगे। बता दें कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार बजट पेश किया, जिसमें हर वर्ग को कुछ न कुछ देने की कोशिश की गई है। (BJP on Opposition Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!