एक ही परिवार के 3 लोगों के सुसाइड से हड़कंप, घरेलू कलेश बनी वजह

Mass Suicide in Punjab: पंजाब में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस बीच अड़का गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक ही परिवार के 3 लोगों ने जान दे दी है। तीनों ने जहरीली चीज का सेवन कर अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। परिवार की छोटी बेटी (12 साल) स्कूल गई थी। शायद इसके कारण उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची सदर नवांशहर पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : बारिश का कहर, खदानों में भरा पानी, कोयला उत्पादन प्रभावित, डूबे कई वाहन
पुलिस के मुताबिक मालपुर अड़का गांव के रहने वाले 37 साल के अवतार सिंह, अपनी पत्नी (35 साल) सोनिया और दो बेटियों के साथ खुशी-खुशी रह रहा था। इस बीच 24 जुलाई की सुबह अवतार सिंह, उसकी पत्नी सोनिया और बड़ी बेटी घर में खाना खा रहे थे, जिन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिनकी हालात बिगड़ने लगी, जिसे देख कुछ लोगों ने उन्हें नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के मुख्य डॉक्टर ने बताया कि सोनिया और उसकी बेटी ने सल्फास की दवा निगल ली थी, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। (Mass Suicide in Punjab)
मामले की जांच में जुटी पुलिस
डॉक्टर ने बताया कि लड़की की मौत सुबह 10 बजे और सोनिया की मौत दोपहर 12 बजे हुई थी। इसी बीच सोनिया के पति अवतार सिंह की भी हालत बिगड़ गई, जिसे नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर नवांशहर के ASI मोहिंदर पाल ने बताया कि सोनिया और उसकी बेटी के शवों को पंडोरा मोहल्ला के श्मशान घाट में रखा गया है। जबकि अवतार सिंह के शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह के रिश्तेदार विदेश गए हुए हैं, जहां से आने के बाद ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Mass Suicide in Punjab)



