Google Analytics —— Meta Pixel

मोर संगवारी योजना के विस्तार पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- योजनाओं का नाम बदलना सरकार का मानसिक दिवालियापन

Mor Sangwari Yojana Politics: छत्तीसगढ़ में मोर संगवारी योजना के विस्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। ये जब कुछ रचनात्मक नहीं कर पाते तो पुरानी सरकार के योजनाओं के नामों में बदलाव करते हैं। योजनाओं का नाम बदलना इनकी आदत बन गई है। पिछली सरकार ने तमाम तरह के दस्तावेज लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए यह योजना शुरू की थी, लेकिन 6 महीने में इसे बंद कर दिया गया, जिसे नाम बदलकर फिर शुरू कर दिया गया। प्रदेश के सरकारी विभागों में काम करने की संस्कृति ही बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : केंद्रीय कृषि मंत्री से सीएम विष्‍णुदेव ने की भेंट, छत्तीसगढ़ में खेती से संबंधित कई मुद्दों हुई पर चर्चा

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा को लेकर भी संचार प्रमुख ने साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिटीजन चार्टर बनाया था। इसके तहत तमाम कार्यालय में बोर्ड लगे हुए थे, जिसमें बताया जाता था कि किस काम में कितना अवधि लगेगा, लेकिन 6 महीने में ही इसे बंद कर दिया गया। छोटे-छोटे कामों के लिए ग्रामीणों को तहसीलों का चक्कर काटना पड़ रहा है। कांग्रेस ने रजिस्ट्री के बाद नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की थी। अगर सिटीजन चार्टर का इमानदारी से पालन होता तो निवारण पखवाड़ा लगवाने की आवश्यकता ही नहीं होती। (Mor Sangwari Yojana Politics)

डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

कांग्रेस के बयान पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु, आय और जाति प्रमाण जैसे प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। संगवारियों के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाने की योजना है। प्रमाण पत्र बनवाकर नगरीय निकायों में घर पहुंचने का काम करेंगे। योजना लोगों के लिए मददगार साबित होगी। कांग्रेस अपनी कमियों को समझने के बजाय जनता को भ्रम में डालना चाहती है। नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा है। (Mor Sangwari Yojana Politics)

5 सालों में जनता की बात सुनी नहीं गई: साव

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में पखवाड़ा लगाया जा रहा है। लोगों में पखवाड़ा को लेकर उत्साह है। अधिकारी तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। पिछले 5 सालों में जनता की बात सुनी नहीं गई थी। समस्याओं का अंबार लग गया था। लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसलिए पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पखवाड़ा का बड़ा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस सरकार पर लगातार योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगा रही है, जिसका सरकार की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है।  (Mor Sangwari Yojana Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!