Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल ने आदिवासियों को मकान से वंचित करने का पाप किया: केंद्रीय मंत्री शिवराज

Union Minister Shivraj: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुझे आश्चर्य हुआ कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बनने थे, उन्होंने एक भी मकान नहीं बनने दिया। हजारों गरीब, आदिवासी को मकान से वंचित करने का पाप किया। छत्तीसगढ़ के लोगों को आवास नहीं मिले, सड़कों पर काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ये विषय रखे हैं और उन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें:- मोर संगवारी योजना के विस्तार पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- योजनाओं का नाम बदलना सरकार का मानसिक दिवालियापन

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यहां हमारी अच्छी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारी बातें सुनीं और एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जिन गरीबों का हक पिछले सालों में छीना गया है, केंद्र सरकार उन पर न्याय करेगी। इधर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने टमाटर ले जाने वाली NCCF वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि दिल्ली में टमाटर के दाम 70-80 रुपए किलो है इसलिए हमने तीन मंडी से टमाटर खरीदकर दिल्ली के 18 सेंटर में 60 रुपए किलो टमाटर भेजने का निर्णय किया है। (Union Minister Shivraj)

प्रियंका चतुर्वेदी केंद्र सरकार पर आरोप

उन्होंने कहा कि 15000 किलो टमाटर भेजे जा रहे हैं और भी हम मात्रा बढ़ाते जाएंगे। एक आदमी 1 किलो ही टमाटर ले सकता है। ये सुविधा दिल्ली NCR में है। 7-8 दिन में वैसे बाजार में दाम कम हो जाएंगे, लेकिन तब तक हम भेजते रहेंगे। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बजट से जुड़े बहुत सारे मुद्दे हैं – जिस तरह से कर लगाने का निर्णय लिया गया है कि इससे आम लोगों पर और अधिक कर का बोझ पड़ रहा है, किसी तरीके से महंगाई से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है, बेरोजगारी के मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया है। बुनियादी ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है। (Union Minister Shivraj)

 

Back to top button
error: Content is protected !!