Google Analytics —— Meta Pixel

सरगुजा संभाग को मिली 15 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सौगात, अब इलाज के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

Specialist Doctors in Surguja: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर सरगुजा संभाग में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन डॉक्टर्स के मिल जाने से संभाग में त्वरित और बेहतर इलाज की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किए गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (S.N.C.U.) जशपुर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी (FRU)में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली कोचिंग हादसे पर सदन में चर्चा, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सभी दलों को बैठक में बुलाया

एम.डी. मेडिसीन डॉ. पियुष देवांगन को जिला अस्पताल जशपुर, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. शरद मनीष गरेवाल को जिला अस्पताल जशपुर और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ध्रुव को जिला अस्पताल जशपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश खत्री को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, रेशपेरेटरी मेडिसीन डॉ. कमल नारायण गुप्ता को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. कलिन्दर सिंह पैकोे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-चिरमिरी (एफ.आर.यू.), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मोकासदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़ में नियुक्त किया गया है। (Specialist Doctors in Surguja)

डॉ. अर्चना अय्यर को सरगुजा का जिम्मा

एम.डी. मेडिसीन डॉ. शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-चिरमिरी़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. केदारनाथ देवांगन को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. दीपांकर साहू को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बेबी प्रज्ञा ओझा को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना अय्यर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय, जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ में पदस्थ किया गया है। इधर, मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए कुल 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। (Specialist Doctors in Surguja)

रतनपुर में 2 स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य

इन कार्यों में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, 84 लाख रुपए की लागत से खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 2 एफ टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य , खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 62 लाख रूपए की लागत से 2 जी टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य, खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरमिरी में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, भरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनकपुर में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और केल्हारी में 24 लाख 54 हजार रूपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शामिल है। (Specialist Doctors in Surguja)

फिजियोथेरपी यूनिट की स्थापना 

इसी तरह खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 41 लाख 34 हजार रुपए की लागत से बाउंड्रीवाल, रोड पेवर ब्लॉक और ए.सी.पी. का कार्य, जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 लाख 93 हजार रूपए की लागत से रोड पेवर ब्लॉक का कार्य, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 लाख रूपए की लागत से अतिरिक्त 30 बिस्तरों का महिला और पुरुष वार्ड का निर्माण कार्य, जिला अस्पताल चिरमिरी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी) में 50 लाख रुपए की लागत से फिजियोथेरपी यूनिट की स्थापना (निर्माण और उपकरण) , जिला अस्पताल, चिरमिरी (चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-प्रस्तावित 220 बिस्तरीय अस्पताल में 8 करोड़ रुपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर और खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर केन्द्र के लिए कुल लागत 24 लाख रूपए से 2 डेड बॉडी फ्रीजर (कुल 8) का खरीदी कार्य शामिल है। (Specialist Doctors in Surguja)

Back to top button
error: Content is protected !!