“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत युवा भाजपा नेता अनुराग साहू ने अपने गृह ग्राम कोड़ापार में किया वृक्षारोपण
Kurud News: पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के महत्व को समझते हुए, भाजपा युवा नेता अनुराग साहू ने “एक पेड़ मां के नाम” (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत अपने गृह ग्राम कोड़ापार में वृक्षारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने ग्रामवासियों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देने की अपील की।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, सिविल सर्जन, CMHO सहित मेडिकल अफसर बदले, देखिये लिस्ट
साहू ने उपस्थित लोगों से कहा, “पेड़ पौधे हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि एक-एक पेड़ जरूर लगाएं और पर्यावरण में वृद्धि करें। इससे न केवल हमें बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और प्रकृति का सौंदर्य भी बना रहेगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि बारिश का मौसम पेड़ लगाने के लिए सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि इस समय पेड़ों को पानी भरपूर मात्रा में मिलता है और वे अच्छी तरह से बढ़ते हैं।
इस अवसर (Ek Ped Maa Ke Naam) पर साहू की माता जी और मितानिन दीदी भी उपस्थित थीं, जिन्होंने इस अभियान में हिस्सा लेकर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। साहू के इस प्रयास की सराहना करते हुए ग्रामवासियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। (Ek Ped Maa Ke Naam)



