Balodabazar Double Murder : मां बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, महिला का प्रेमी निकला हत्यारा, जानिए पूरा मामला
Balodabazar Double Murder : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए मां-बेटी की डबल मर्डर का खुलासा हो गया है। आपको बता दे, आरोपी ने मां-बेटी पर टांगिया से हमला कर जान से मारा फिर दोनों के शव को मिट्टी तेल से जलाने का प्रयास किया। सोमवार को इस घटना की खबर से प्रदेश में सनसनी मच गई थी। मंगलवार को बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा का है। घर में मां और उसके बेटे-बेटी रहते थे। वारदात के दिन उसका बीटा किसी शोक कार्यक्रम में गया था। मां विधवा थी और उसकी बेटी छात्र। ये घटना 28-29 जुलाई की दरमियानी रात की है।
यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति ने कहा- फलता-फूलता उद्योग बन गया कोचिंग, शिक्षा मंत्री बोले- तय होगी जवाबदेही
महिला कर रही थी ब्लैकमेल
पुलिस ने बताया कि, इस हत्याकांड (Balodabazar Double Murder) की मुख्य वजह महिला और आरोपी के बीच अवैध संबंध बना। 35 वर्षीय आरोपी दिलहरण और मृतक महिला संतोषी साहू के बीच अवैध संबंध था। आरोपी का मृतिका के घर आना-जाना करता था। आरोपी बीच-बीच में महिला की आर्थिक मदद भी किया करता था। पिछले कुछ दिनों से मृतक महिला द्वारा आरोपी से अधिक पैसों की मांग की गई। जिससे आरोपी पूरा नहीं कर पा रहा था और महिला आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी।
महिला आरोपी से कहती थी कि, “तुम मुझे अधिक पैसा दो वरना मैं तुम्हारे घर में पत्नी के रूप में रहने लग जाऊंगी और तुम्हें बदनाम कर दूंगी।” इससे त्रस्त होकर आरोपी ने महिला से छुटकारा पाने के लिए महिला की हत्या करने का साजिश रचा। इस साजिश के तहत आरोपी 28 जुलाई को महिला के घर पहुंचता है और उसे समझाने की कोशिश करता है। इतने में महिला जोर-जोर से बात कर रही थी। उसके बाद आरोपी ने टंगिया से महिला को मौत के घाट उतार दिया। मां की आवाज सुन बेटी बाहर आई तो डर और घबराहट की वजह से आरोपी ने 18 वर्षीय बेटी ममता साहू को भी जान से मार दिया। आरोपी ने दोनों के शरीर को मिट्टी तेल से जलने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गया।
पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति में क्या?
“दिनांक 29.07.2024 को प्रातः थाना कसडोल में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या (Balodabazar Double Murder) कर दी गई है। की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। घटनास्थल मृतिका के घर में संतोषी पति स्व. दिलीप साहू उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पुत्री ममता साहू 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदरा की हत्या हुई थी तथा घर के अंदर जली हुई अवस्था में दोनों मृतकों का शव मिला। घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण पर, दोनों मृतकों के सिर में किसी घातक हथियार से गंभीर चोट होना पाया गया तथा इसके पश्चात आरोपी द्वारा मिट्टी तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया।



