Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

Governor Deka Meet President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्नी रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। समारोह में देश के सभी राज्यों के राज्यपाल उपस्थित थे। बता दें कि रमेन डेका ने 31 जुलाई को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई थी।

यह भी पढ़ें:- मुझ पर ED रेड की हो रही तैयारी, राहुल गांधी ने दावा कर मचा दी सनसनी

राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप में हुआ। उनके पिता का नाम सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम चंपाबती डेका है। उनके परिवार में पत्नी रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की। डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त महीने से असम राज्य के नवाचार और रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे हैं। (Governor Deka Meet President)

मंगलदोई सीट से चुने गए थे सांसद 

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए दोबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे। (Governor Deka Meet President)

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे। (Governor Deka Meet President)
Back to top button
error: Content is protected !!