GST काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का हुआ पुनर्गठन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बनाए गए सदस्य
OP Choudhary GoM Member: GST में सुधार के लिए हाल ही में GST काउंसिल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के डिप्टी CM समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं। नई दिल्ली GST काउंसिल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक GST में सुधार के लिए यह पुनर्गठन किया गया है। ग्रुप का संयोजक महाराष्ट्र के डिप्टी CM और वित्त मंत्री अजित पवार को बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर
वहीं ओडिशा के डिप्टी CM कनक वर्धन सिंह देव और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ पांच अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मंत्री चौधरी को सदस्य बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के वित्तीय दृष्टिकोण और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। वे लगातार राज्य के वित्तीय प्रबंधन और GST के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुधार कर रहे हैं, जो इस समिति की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी। (OP Choudhary GoM Member)
CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
इस समिति का मुख्य उद्देश्य GST कानून, प्रक्रियाओं और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सिफारिशें प्रदान करना है। यह सुनिश्चित करना है कि GST व्यवस्था सभी राज्यों की आर्थिक स्थितियों और जरूरतों के अनुरूप हो, जिससे समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि GoM समिति का उद्देश्य GST कानूनों और नीतियों को प्रभावी बनाना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। इस जिम्मेदारी के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। (OP Choudhary GoM Member)



