Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर और रायपुर संभाग को मिले 14 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, इन अस्पतालों में हुई नियुक्ति

Specialist Doctors in Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का पोस्टिंग आदेश भी जारी हो गया है। इन डॉक्टर्स के मिल जाने से संभाग में त्वरित और बेहतर इलाज की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किए गए आदेश में  डॉ. मेनका खरे, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें:- GST काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का हुआ पुनर्गठन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बनाए गए सदस्य

डॉ. गौरीसेट्टी श्रव्या, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर , डॉ. पाड़ीशाला हरिश कुमार, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. लीना पुराइन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. कृष्णा कुमार मरकाम, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह डॉ. लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर , डॉ. जयश्री साहू, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल (एस.एन.सी.यू.), जिला – नारायणपुर और डॉ. मनोज कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। (Specialist Doctors in Bastar)

सुरज नारायण हटकर को सुकमा का जिम्मा

डॉ. परिणीता रायस्त, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार, जिला – सुकमा ,डॉ. निरंजन एस काडलूर, शल्यकिया विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – सुकमा , डॉ. सुरज नारायण हटकर, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – सुकमा में पदस्थ किया गया है। वहीं रायपुर जिले में 2 निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में डॉ. सेतु प्रकाश को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीरगांव और डॉ.पुष्पा शाह को जिला अस्पताल, पंडरी में पदस्थ किया गया है।
रायपुर में दो निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। (Specialist Doctors in Bastar)

सरगुजा में हुई थी 15 डॉक्टर्स की नियुक्ति

इससे पहले सरगुजा संभाग में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (S.N.C.U.) जशपुर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी (FRU)में पदस्थ किया गया है। एम.डी. मेडिसीन डॉ. पियुष देवांगन को जिला अस्पताल जशपुर, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. शरद मनीष गरेवाल को जिला अस्पताल जशपुर और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ध्रुव को जिला अस्पताल जशपुर पदस्थ किया गया है। (Specialist Doctors in Bastar)

Back to top button
error: Content is protected !!