NEET-UG 2024 मामले में SC ने NTA को लगाई फटकार, कहा- कमियों को तुरंत दूर करें, बयानबाजी तेज
SC on NEET UG: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA को फटकार लगाई है। साथ ही एग्जाम सिस्टम में कमियों को तुरंत दूर करने को कहा है। CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि NTA को इस मामले में उलट-फेर करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये छात्रों के लिए ठीक नहीं है। SC ने एजेंसी को पेपरलीक रोकने के लिए अपनी साइबर सिक्योरिटी प्रोफाइल में मौजूद खामियों की पहचान करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि NEET-UG 2024 के पेपर में कोई सिस्टेमैटिक उल्लंघन नहीं हुआ था। लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग तक ही सीमित था। इससे पूरी परीक्षा की गरिमा प्रभावित नहीं हुई है। रिकॉर्ड पर मौजूद डेटा से किसी सिस्टमैटिक लीक का संकेत नहीं मिलता है, जिससे परीक्षा की पवित्रता भंग हो। सुप्रीम कोर्ट ने NTA से कहा कि हमने स्ट्रक्चरल प्रोसेस में सभी कमियों को उजागर किया है। हम छात्रों की भलाई के लिए इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। (SC on NEET UG)
बेहतर मानवीय तरीका खोजने की आवश्यकता: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां से शिकायतें आई हैं। यह सब मीडिया में है। अब NEET PG में नई जटिलता है, क्योंकि मेरे राज्य केरल के अधिकांश लोगों को केरल या पड़ोसी राज्यों में नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में केंद्र दिए गए। यह देश इतनी खराब तरीके से परीक्षा कैसे आयोजित कर सकता है। मैंने केरल के सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है, जिस सम्पूर्ण तरीके से संपूर्ण NEET प्रणाली संचालित की जाती है, चाहे वह NEET UG हो या NEET PG, उन्हें वास्तव में पुनर्विचार करने और एक बेहतर और ज्यादा मानवीय तरीका खोजने की आवश्यकता है। (SC on NEET UG)
NEET की सत्यनिष्ठा समाप्त हो चुकी: कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सम्मानतापूर्वक असहमत हूं, क्योंकि इस परीक्षा (NEET)की सत्यनिष्ठा समाप्त हो चुकी है। मेरी राय में इस परीक्षा के आधार पर प्रवेश देना अनुचित है, क्योंकि हम बड़ी विसंगतियां सुन रहे हैं। एक छात्र जिसके कथित तौर पर 700 से ज्यादा अंक हैं, वह 12वीं की परीक्षा में दो बार फेल हुआ। तो ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें समझाया नहीं जा सकता। कैसे एक छात्र को जो 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने में सक्षम नहीं है, NEET में इतने उच्च अंक मिल सकते हैं। इन अंकों में कुछ समस्या है। (SC on NEET UG)
अगर व्यवस्था प्रदूषित है तो उसे साफ करना चाहिए: शिवा
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि जहां तक भी सीमित है, लेकिन गड़बड़ी तो है, गड़बड़ी तो सामने आई ना। तो जब गड़बड़ी है तो जिम्मेदार कौन है? सरकार जिम्मेदार हैं? सरकार पर इसी तरह का ही आरोप तो विपक्ष लगा रही थी कि परीक्षा जो हो रही है उसमें पारदर्शी व्यवस्था नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई कि गड़बड़ियां हैं। DMK सांसद तिरुचि एन शिवा ने कहा कि अगर किसी कारण से एक भी छात्र असली चीज पाने से वंचित रह जाता है तो यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। जैसा कि वे कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक या दो जगहों पर हो रहा है तो इससे समाधान नहीं मिलता, व्यवस्था अगर प्रदूषित है तो उसे साफ करना चाहिए। (SC on NEET UG)
सुप्रीम कोर्ट को नीति बना देनी चाहिए: पप्पू यादव
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहा है, गुजरात और दूसरे जगहों पर भी ऐसा मामला आया है। मेरा मानना है कि यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए और मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। 20 सालों में किस-किस ने पेपर लीक किया है उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को कोई नीति बना देनी चाहिए, जिससे आने वाले समय में पेपर लीक न हो और ऐसा करने वालों को कठोर सजा मिले। (SC on NEET UG)
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत: सूर्या
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि सरकार शुरू से इस बात को कह रही थी कि जो परीक्षा हुई है वह पारदर्शी तरीके से हुई है। अब कहीं व्यक्तिगत रूप से अगर पेपर लीक हुआ तो इसकी जांच की जा रही है। सरकार जो कह रही थी सुप्रीम कोर्ट ने उस पर मुहर लगाया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करता हूं। सरकार ने हमेशा कहा है कि पेपर लीक सिर्फ एक या दो स्थानों पर हुआ था और इसका पूरी परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बावजूद राहुल गांधी और विपक्षी नेता देश के सभी 23 लाख छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई बड़े पैमाने पर विसंगति नहीं है। मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। (SC on NEET UG)



