Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: सरेराह दो आरक्षकों में जमकर मारपीट, तमाशबीनों की जुट गई भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर लड़के-लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो तो वायरल होते कई बार देखा होगा। लेकिन क्या कभी पुलिस वालों को बीच सड़क पर लड़ते देखा है। जी हां दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और बात मारपीट तक आ पहुंची। फिर बीच सड़क पर ही दोनों मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : DEO के घर पर ACB की रेड, कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

बता दे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर में शुक्रवार की दोपहर जेल चौक के पास आरक्षकों के बीच कैदी को जेल दाखिल कराने की बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। बीच चौक पर वर्दीधारियों के बीच हो रही मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी। इस पर टीम भी मौके पर पहुंच गई। जवानों ने दोनों आरक्षकों को अलग किया। इसके बाद उन्हें घर भेज गया। इधर घटना की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो
बीच सड़क पर वर्दीवालों के बीच मारपीट की घटना का किसी ने अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। कुछ ही देर बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा। इधर मारपीट के बाद दोनों आरक्षक वहां से चले गए। किसी ने मारपीट की शिकायत थाने में नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग वर्दी वालों के बीच हुई मारपीट को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

सड़क पर लगा जाम
वर्दीवालों के बीच मारपीट होते देख लोग वहां पर रुकने लगे। कुछ ही देर में जेल चौक पर जाम की स्थिति बन गई। इधर घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआइ अमृत साहू अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंचे। उन्होंने दोनों आरक्षक को समझाइश दी। साथ ही आरक्षक विनय को समझाकर उसे ड्यूटी पर भेजा। इसके बाद वहां पर मौजूद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्थित किया। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!