Google Analytics —— Meta Pixel

कल कवर्धा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा

CM Sai Kawardha Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 5 अगस्त को कवर्धा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। इस आयोजन के बारे में डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि CM साय सोमवार को सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर से रवाना होंगे और लगभग 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे। भोरमदेव में वह हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। उसके बाद वे भोरमदेव बाबा का पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किए कामना करेंगे।

यह भी पढ़ें:- साहू समाज ने CM साय से की मरीन ड्राइव का नाम बदलने की मांग, पढ़ें पूरी खबर

भोरमदेव में पुष्प वर्षा के बाद मुख्यमंत्री साय सुबह 8 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे। वे 9 बजे तक भोरमदेव मंदिर और कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी CM और कवर्धा विधायक विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कावड़िए अमरकंटक से नर्मदा जल लाकर शिवजी का अभिषेक करते हैं। यह परंपरा पिछले 25 से 30 सालों से जारी है और हर साल कावड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री साय का इस साल शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करना इस परंपरा को और ज्यादा विशेष बना रहा है। (CM Sai Kawardha Tour)

भोरमदेव और बूढ़ा महादेव की महत्ता

भोरमदेव मंदिर और कवर्धा का बूढ़ा महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। भोरमदेव मंदिर अपनी प्राचीनता और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसे छत्तीसगढ़ का “खजुराहो” भी कहा जाता है। यहां श्रावण मास में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बूढ़ा महादेव मंदिर भी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हर साल श्रावण मास के दौरान हजारों शिव भक्त अपने कावड़ में नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भोरमदेव और कवर्धा दौरे के दौरान सुरक्षा और आयोजन की विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक इंतजाम करें ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके। (CM Sai Kawardha Tour)

श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही, शिव भक्तों के लिए भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा कर सकें। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा। बता दें कि कल सावन का तीसरा सोमवार है। ऐसे में शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहेगा, जो शाम तक जारी रहेगा। लोग सावन सोमवार को उपवास रखते हैं और मंदिर पहुंचकर शिवजी की पूजा-अर्चना करते हैं। (CM Sai Kawardha Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!