Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की मौत, रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से गई जान

Death of Sao Nephew: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव के भांजे तुषार साहू की कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई है, जिसकी उम्र 21 साल थी, जो अपने 6 दोस्तों के साथ बेमेतरा के नवापारा से जलप्रपात में घूमने पहुंचा था। सभी शाम को नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद तुषार अचानक पानी में गायब हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने बहुत तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार रातभर सर्च ऑपरेशन चला। 

यह भी पढ़ें:- Bangladesh Student Protest : अब तक 93 की मौत, पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वहीं 16 घंटे बाद सोमवार सुबह तुषार का शव बरामद कर लिया गया है। SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। इस दौरान अचानक से वो गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। बता दें कि कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा जलप्रपात है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, जहां लगातार कई बार हादसे की खबरें भी सामने आती रहती है, लेकिन सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं है। (Death of Sao Nephew)

हर साल 2 लाख से ज्यादा की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर साल डूबने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि दुनियाभर से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। इसे रोकने के लिए भारत में सरकार कई तरह के जागरुकता अभियान चलाती है। नदियों के साथ चेतावनी लिखी रहती है। इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। यही वजह है कि इस तरह के मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर सामूहिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अप्रैल 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 जुलाई को विश्व डूबने से बचाव का दिवस मनाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हर साल 2 लाख 36 हजार लोग डूबने से मरते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसे रोकने के लिए जीवन रक्षक समाधान की जरूरत है। (Death of Sao Nephew)

Back to top button
error: Content is protected !!